एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत ओमान को 3-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 नवंबर 2013

एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भारत ओमान को 3-0 से हराया


भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को ओमान पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट में उसकी पहली जीत है। भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से वीरवार को होगा। महिला वर्ग में भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है।  टूर्नामेंट में भारत की पहली जीतभारतीय टीम ने मंगलवार को ओमान के खिलाफ पूरे समय दबाव बनाए रखा। भारत ने 19वें मिनट में खाता खोला। भारतीय हमले से ओमान की रक्षापंक्ति पूरी तरह बिखर गई।


आकाशदीप ने इसका फायदा उठाते हुए आसानी से गोल किया। भारत का दूसरा गोल 30 वें मिनट में आया। तलविंदर सिंह ने टीम की बढ़त दोगुनी की। दूसरे हाफ में भारत ने एक और गोल किया। अमित रोहिदास ने ६२वें मिनट में मैच का तीसरा और अंतिम गोल किया। इस मुकाबले से पहले रविवार को भारतीय पुरुष टीम को जापान से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में भारत की यह दूसरी हार थी। इससे पहले चीन ने भारत को 2-0 से हराया था। भारतीय टीम का यह तीसरा मुकाबला था।

कोई टिप्पणी नहीं: