अमेरिका में यूएस कप फुटबाल खेलने जाएंगी झारखंड की लड़कियां. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

अमेरिका में यूएस कप फुटबाल खेलने जाएंगी झारखंड की लड़कियां.

भारत में अमेरिकी राजदूत नैंसी पावेल जब यहां ओरमांझी स्थित हेसातू गांव में हाल में स्पेन से कांस्य पदक जीतकर आई स्थानीय ग्रामीण लड़कियों से मिलने पहुंची तो सहसा उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि उनके सामने इतनी दूर से एक अमेरिकी मेहमान आया है लेकिन उनकी खुशी का तब और भी ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें अमेरिका में अगले वर्ष यूएस कप फुटबाल खेलने के लिए आमंत्रित किया गया.

भारत स्थित अमेरिकी राजदूत नैंसी पावेल सोमवार की शाम यहां ओरमांझी स्थित हेसातू और हूटुप गांव पहुंचीं जहां उन्होंने हाल में स्पेन में हुई अंतरराष्ट्रीय युवा फुटबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली टीम की लड़कियों से मुलाकात की. पावेल का इन लड़कियों ने अपनी पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में स्वागत किया और फिर उन्होंने फुटबाल की अपनी जर्सी में उन्हें अपने खेल का भी जौहर दिखाया. नैंसी ने भी उनके साथ फुटबाल खेला.

अमेरिकी राजदूत के साथ अमेरिका के महावाणिज्य दूत हेलेन जी लाफेव और लड़कियों को स्पेन ले जाने वाले संगठन युवा के पदाधिकारी और प्रशिक्षक फ्रेंच गेस्लर भी मौजूद थे. इस अवसर पर अमेरिकी राजदूत और युवा संस्था के पदाधिकारियों ने रांची के गांव की इन खिलाड़ियों को अपना जौहर दिखाने के लिए अमेरिका आमंत्रित किया जहां अगले वर्ष होने वाली यूएस कप फुटबाल प्रतियोगिता में यह भाग लेंगी. अमेरिकी राजदूत ने युवा के कार्यों और लड़कियों के उत्साह और तैयारी की भूरि भूरि प्रशंसा की.

कोई टिप्पणी नहीं: