बिहार के रोहतास में व्यवसायी दंपति की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

बिहार के रोहतास में व्यवसायी दंपति की हत्या


bihar map
बिहार के रोहतास जिले के मॉडल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यवसायी के घर में घुसकर व्यवसायी दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि इस घटना में व्यवसायी का पुत्र घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बड़हियाबाग क्षेत्र निवासी व्यवसायी ज्योति कुमार सोमवार की देर रात अपने घर में थे कि उसके पड़ोसी अरविन्द बाबा अपने कुछ समर्थकों के साथ घर में घुसकर गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इस घटना में गोली लगने से व्यवसायी की पत्नी शांता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि व्यवसायी और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया जहां इलाज के दौरान व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज करा दी गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

कोई टिप्पणी नहीं: