देश के पहले भारतीय महिला बैंक का मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी मौजूद थे। इस बैंक की खासियत है कि इसमें महिलाएं ही कर्मचारी होंगी और क्लाइंट भी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं को अपनी मनपसंद घरेलू कामों के साथ-साथ छोटे-मोटे कारोबार के लिए कर्ज मिल सकेगा।
यह बैंक मुंबई के नरीमन पॉइंट पर स्थित एयर इंडिया बिल्डिंग में खोला गया है। यह बैंक 5000 स्क्वेयर फीट में खोला गया है। गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष के बजट में फाइनैंस मिनिस्टर ने महिला बैंक का प्रस्ताव रखा था और उसके लिए 1,000 करोड़ रुपए पूंजी आवंटित की गई थी। शुरुआत में बैंक की 7 ब्रांच होंगी जिसके तहत मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नै, अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी भी ब्रांच खुलेगी। मार्च 2014 तक महिला बैंक की 25 ब्रांच खोलने की सरकार की योजना है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें