बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ.

रुपये में मजबूती आने की वजह से बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त दिखाई दी। सेंसेक्स 40 अंक चढ़कर 20890.82 और निफ्टी 14 अंक चढ़कर 6203.35 पर बंद हुए। मिडकैप शेयर सुस्त रहे। स्मॉलकैप शेयरों में 0.3 फीसदी की मजबूती आई। 

रियल्टी शेयर और कैपिटल गुड्स शेयर 1.5-1.25 फीसदी चढ़े। तकनीकी, बैंक, आईटी, ऑटो, पीएसयू, मेटल शेयर 0.5-0.2 फीसदी मजबूत हुए। ऑयल एंड गैस शेयर में हल्की मजबूती आई। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, पावर शेयर 0.7-0.2 फीसदी गिरे। 

सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 20878 पर कारोबार करता देखा गया वहीं निफ्टी 6195 पर रहा। दो दिन की रैली के बाद निफ्टी में अच्छी-खासी लेकिन रेंजबाउंड ट्रेडिंग होती रही। एसऐंडपी बीएसई के छोटे-मझोले शेयरों में जहां अपमूव कारोबार रहा वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, भेल और एनटीपीसी में गिरावट के साथ ट्रेडिंग होती रही। शेयर मार्केट में हिंडाल्को, मारुति, गेल में तेजी दिखाई देती रही। 

सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 32 पॉइंट की बढ़त के साथ 20882 पर खुला जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर 133 अंकों की बढ़त के साथ 6189 पर खुला।  ऑयल ऐंड गैस, मेटल, रीयल्टी और कैपिटल गुड्स में बढ़त देखी गई जबकि टाटा कम्यूनिकेशंस, आइडिया सेलुलर के स्टॉक्स में तेज गिरावट देखी गई। जानकारों का कहना है कि आज के ट्रेड के लिए बाजार फिलहाल किन्हीं मजबूत संकेतों की तलाश में है जिनके मुताबिक वह रुख तय कर सके। 

रुपए में सोमवार को जारी बढ़त मंगलवार को भी जारी रही। मंगलवार को यह डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती के साथ 62.16 पर खुला। कल डॉलर के मुकाबले इसकी क्लोजिंग 62.41 कीमत पर रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं: