सायना हांगकांग ओपन से बाहर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 नवंबर 2013

सायना हांगकांग ओपन से बाहर.

भारत की शीर्ष वरीय महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल योनेक्स सनराइज हांगकांग ओपन 2013 से बाहर हो गई हैं।

सायना को गुरुवार को दूसरे दौर में हार मिली। हांगकांग कोलोसियम के कोर्ट नम्बर-2 पर खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में सातवीं वरीय सायना को थाईलैंड की पोर्नटिप बी ने 21-17, 9-21, 21-15 से पराजित किया।

यह मैच 50 मिनट चला। सायना ने पहले दौर में बुधवार को इंडोनेशिया की बेलाट्रिक्स मानुपुत्ती को 21-14, 21-16 से हराया था। सायना के अलावा पुरुष एकल में भारत के अजय जयराम को भी हार मिली है।
अजय को इंडोनेशिया के सोनी कुंचोरो ने 21-18, 21-12 से हराया। यह मैच 36 मिनट चला। इन दोनों की हार के साथ इस टूर्नामेंट से भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: