सिब्बल की बहस की चुनौती पर भाजपा ने कांग्रेस की चुटकी ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

सिब्बल की बहस की चुनौती पर भाजपा ने कांग्रेस की चुटकी ली


shahnawaz hussain
केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि शुक्र है कि यह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से नहीं आई है, लेकिन उनके 'चेले' के तरफ से आई है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मोदी को सिब्बल की चुनौती की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता 'गांधी के भाषणों से हो रहे नुकसान' की भरपाई करने के फेर में हैं।

हुसैन ने कहा, "चेले बहस के लिए उतावले हो रहे हैं। हर रोज एक मंत्री सामने आता है। पहले मनीष तिवारी सामने आए, अब आज सिब्बल।" सिब्बल पर हमला बोलते हुए हुसैन ने कहा कि मंत्री ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 'शून्य नुकसान' सिद्धांत रखा। यह तब हुआ जब जांच जारी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: