चंपारण (बिहार) की खबर 19 नवम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

चंपारण (बिहार) की खबर 19 नवम्बर)

रंजीश में घर जलाया

नरकटियागंज(पच) स्थानीय प्रखण्ड के गोखुला पंचायत अन्तर्गत मथुरा गाँव में पुरानी रंजीश को लेकर स्व.गणेश सहनी के पुत्र भगन सहनी ने पूर्व मुखिया प्रदीप साह समेत एक दर्जन लोगो पर घर जलाने का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में आवेदन दिया है। आगजनी की घटना मंगलवार की सुबह 7बजकर 30 मिनट की है।घर में आग लगने से होण्डा मशीन 10 अदद, पम्पसेट, बिछावन, कपड़ा और नकदी 15000रूपये जलकर राख हो गये। विरोध करने पर उपर्युक्त लोगों ने भगत सहनी व परिवार वालों को मारा पिटा। घटना की जड़ में उसी गाँव की एक लडकी का प्रेम विवाह सामने आ रहा है।

यातायात नियमों की अनदेखी से आवाम परेशान

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज शहर के रेलवे पूर्वी पैनल के पास केबिन बन्द होने के बाद विभिन्न वाहनों व लोगों की कतार शिवगंज चैक तक लग जाती है। उसके बाद जब केबिन खुलती है तो अनियंत्रित वाहनों के आगे बढ़ने पर यातायात घंटों जाम हो जाता है। बुद्धिजीवियों ने रेल प्रशासन से मांग किया है कि बन्द केबीन खुलने के वक्त वहाँ रेलवे सुरक्षा बल अथवा जीआरपी की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि ढाला खुलने के बाद भी आवागमन सुगम्य हो सके। ऐसी स्थिति में रोगी, जनता और गंभीर परिस्थिति में कोई चाहकर भी कुछ करने में असमर्थ होता हैं। यदि वहाँ रेल प्रशासन दोनों तरफ पुलिस की व्यवस्था कर दे तो सभी परेशानी से बच जाएँगे। जाम में फँसने के बाद 200 मीटर की दूरी तय करने में आधा घंटा से एक घंटा समय लग जाता हैं। विधि व्यवस्था में लगी पुलिस को भी अनियन्त्रित भीड़ व जाम का शिकार होना पड़ता है।

रबी कार्यशाला सम्पन्न, नहीं हुआ प्रचार-प्रसार

नरकटियागंज(पच) स्थानीय प्रखण्ड-अंचल परिसर में कृषि विभाग ने रबी फसल पर एक कार्यशाला आयोजित कर खानापूरी कर ली। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सतीश चन्द्र दूबे से कराया गया। जिसमें प्रमुख समतोला देवी, उप प्रमुख प्रेमनारायण ओझा व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उसके बाद प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी गोपालजी तिवारी को किसान ढूंढते रह गये। लेकिन एक विज्ञापन की माफिक ढूंढते रह जाओगे! अधिकारी किसानों को नहीं मिल सके। प्रखण्ड के किसानों को रबी फसल की कार्यशाला के लिए आयोजित कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गयी थी। प्रबुद्ध किसान हालबाबू ने बताया कि सही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ कभी-कभी मिलता हैै। अन्यथा बिचैलिये ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा लेते है। इसके लिए स्थानीय कृषि विभाग व उसके कर्मी सीधा तौर पर जिम्मेदार है। बुद्धिजीवियों ने कहा कि गाँव के किसानों को अच्छी कृषि पद्धति की जानकारी दी जाए तो देश का भला होगा। मंगलवार को आयोजित कृषि कार्यशाला(रबी महोत्सव) में आये वैज्ञानिकों उपस्थित किसानों के बीच उन्नत कृषि के गुर बताये। भारतीय किसान संघ के प्रान्तीय मंत्री वीएन राव ने कहा कि यदि किसानांे के बीच प्रचार-प्रसार कर कृषि कार्यशाला का आयोजन किया जाए तो निश्चित ही देश के किसानों का भला होगा।

एएसभी ने की मुख्यमंत्री के बयान की तीखी निन्दा

narkatiaganj newsनरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) स्थानीय शहर के पोखरा चैक स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में प्रखण्ड के मान्यता प्राप्त सांख्यिकी कार्यकर्ताओं (एएसभी) की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमंे मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार द्वारा कांटी में अयोजित एक कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त सांख्यिकी कार्यकर्ताओ (एएसभी) के प्रति दिये गये गैर जिम्मेदाराना बयान की तीखी निन्दा की गयी। उन्होंने कहा कि एएसभी का नियोजन फालतू है। एएसभी कहते हैं कि फालतू सरकार के फालतू विभाग ने फालतू परीक्षा लेकर फालतू परिणाम दिया और फालतू काम लिया। उसे फालतू बयान देने का कोई हक नहीं। सुशासन की सरकार में मेरिट किसी काम का नहीं। इन्दिरा आवास योजना के लिए अभी आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है, जिसमें कोई परीक्षा नहीं है। सभी को एक नियत मानदेय निर्धारित हैं। इधर एएसभी की नियुक्ति के लिय परीक्षा लिया जाना पूूरी प्रक्रिया को अपना कर परिणाम घोषित किया जाना पूर्णतः फालतू है। अर्थात मुख्यमंत्री वास्तव में अपना आपा खो चुके है। मुख्यमंत्री के पैनल रद्द करने के बयान को वापस लेने की बात पर मा.प्रा.सां.कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वे चरणबद्ध आन्दोलन करेंगे अन्यथा मुख्यमंत्री अपना बयान वापस ले। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार मिश्र ने किया जबकि अभय कुमार मिश्र,बृजकिशोर प्रसाद, कुणाल कुमार, श्यामबाबू कुमार, संजय कुमार तिवारी, मधुलिका कुमारी, मुन्नी कुमारी, टिंकू कुमार, रंजन कुमार तिवारी, ओमप्रकाश कुमार, जय प्रकाश मिश्र, मोहित कुमार, जीतेन्द्र, दीनबंधू पाण्डेय और प्रकाश दास समेत दर्जनों शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: