भारत रत्न के लिए सचिन के चयन को न्यायालय में चुनौती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

भारत रत्न के लिए सचिन के चयन को न्यायालय में चुनौती


sachin tendulkar
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न के लिए चयन करने को चुनौती देते हुए बिहार की एक अदालत में मंगलवार को याचिका दायर की गई। मुजफ्फरपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस़ पी़ सिंह की अदालत में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने परिवाद पत्र दाखिल करते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के इस फैसले से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

पत्र में कहा गया है कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का चयन नहीं कर सचिन का चयन किए जाने से जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केन्द्रीय खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह, केन्द्रीय खेल मंत्रालय के सचिव ने सचिन का नाम शामिल करने के लिए ध्यानचंद का नाम हटा दिया, जिससे लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: