तरुण तेजपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 22 नवंबर 2013

तरुण तेजपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज


tarun tejpal
गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने एक कनिष्ठ सहकर्मी पर यौन हमले के आरोपी तहलका पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज की गई प्राथमिकी में अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 376 के तहत एक महिला के खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। 

तेजपाल पर पत्रिका के एक उच्च स्तरीय सम्मेलन के दौरान गोवा में एक सहकर्मी पर यौन हमला करने का आरोप है। पुलिस महानिदेशक किशन कुमार ने कहा कि अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रहा है और एक दल दिल्ली भेजने की प्रक्रिया भी चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: