मतदान के दौरान मध्यप्रदेश के भिंड में हुई फायरिंग. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 25 नवंबर 2013

मतदान के दौरान मध्यप्रदेश के भिंड में हुई फायरिंग.

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान के दौरान कुछ लोगों ने एक मतदान केन्द्र के बाहर फायरिंग करके दहशत फैलाने का प्रयास किया।  
        
पुलिस सूत्रों के अनुसार लहार के मतदान केन्द्र 108 में सुबह लगभग साढे आठ बजे दो से तीन की संख्या में पहुंचे लोगों ने मतदान केन्द्र के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकडने का प्रयास किया लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: