मंगल ग्रह अभियान के लिए उलटी गिनती शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 नवंबर 2013

मंगल ग्रह अभियान के लिए उलटी गिनती शुरू


psclv-25
भारत के 430 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी मंगल ग्रह अभियान के लिए रविवार सुबह 6.08 बजे आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा राकेट प्रक्षेपण केंद्र पर उलटी गिनती शुरू हो गई। अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय अंतरक्षि अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी के मुताबिक भारतीय रॉकेट ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी25) के लिए उलटी गिनती 56.30 घंटे चलेगी और इसका प्रक्षेपण मंगलवार को दोपहर 2.38 बजे होने की उम्मीद है।

शनिवार को उलटी गिनती के पहले की सभी गतिविधियों के पूरा होने के बाद इसरो के 'लांच प्राधिकार बोर्ड' ने रॉकेट की उड़ान के लिए उलटी गिनती शुरू करने की मंजूरी दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: