माली में 2 फ्रांसीसी पत्रकारों की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 नवंबर 2013

माली में 2 फ्रांसीसी पत्रकारों की हत्या


journalist killed
उत्तरी माली के किदाल में शनिवार को दो फ्रांसिसी पत्रकारों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रांस के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि क्लाउड वर्लोन एवं गिस्लेन डुपोंट के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों पत्रकार रेडियो स्टेशन आरएफआई के लिए काम करते थे।

पत्रकारों को शनिवार सुबह किदाल में कुछ हथियारबंद लोगों ने अगवा कर लिया था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पत्रकारों के अपहरण और हत्या के पीछे किसका हाथ है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ होलांद ने इस घिनौने कृत्य पर आक्रोश व्यक्त किया है।

एलिसी पैलेस द्वारा जारी बयान के अनुसार माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बौबाकर कीका ने भी फोन पर होलांद से बात कर मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।

कोई टिप्पणी नहीं: