चारा घोटाले का एक और मामला खत्म होगा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 नवंबर 2013

चारा घोटाले का एक और मामला खत्म होगा.

चारा घोटाले का एक और मामला खत्म होने के करीब है. इस मामले में सीबीआई को अदालत की मंजूरी का इंतजार है. सीबीआई चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में एक और गवाह से पूछताछ के लिए अदालत की मंजूरी का इंतजार कर रही है.
     
वर्ष 1990 के दशक में देवघर कोषागार से 36 करोड़ रुपये गलत तरीके से निकाले से जुड़े इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जगन्नाथ मिश्र सहित कई अन्य आरोपी हैं. एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी ने रांची में कहा कि इस मामले (आरसी 64 ए.96) की जांच लगभग पूरी है. हमने 200 से अधिक गवाहों से पूछताछ की है. 

हमने सीताराम प्रसाद की विशेष सीबीआई अदालत में याचिका दायर करके उन्हें उनकी तरफ से जांच पूरी करने के लिए इस मामले में एक और गवाह से पूछताछ की अनुमति देने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में लालू और मिश्र सहित 37 आरोपी हैं. इस मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद फिलहाल बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद लालू सोमवार को देवघर कोषागार मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत के सामने पेश हुए थे.
      
अधिकारी ने कहा कि राजद प्रमुख चारा घोटाले के तीन अन्य मामलों में भी अदालत में पेश हो रहे हैं. आरसी 74ए.96 दोरांदा राजकोष से 184 करोड़ रुपये कथित रूप से निकालने, आरसी 68ए.96 चाइबासा राजकोष से 36 करोड़ रुपये निकालने और आरसी 38ए.96 दुमका राजकोष से 3 . 97 करोड़ रूपये निकालने से जुड़े मामले हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: