भारतीय सामग्री परोसने पर पाकिस्तानी चैनलों पर जुर्माना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 नवंबर 2013

भारतीय सामग्री परोसने पर पाकिस्तानी चैनलों पर जुर्माना


pakistan electronic media regulatory authority
 पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथारिटी (पीईएमआरए) ने अधिक भारतीय सामग्री प्रसारित करने पर 10 पाकिस्तानी चैनलों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई है। समाचार पत्र द न्यूज इंटरनेशनल ने खबर दी है कि देश के सूचना, प्रसारण और राष्ट्रीय विरासत मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार चैनलों ने तय सीमा से अधिक भारतीय सामग्री का प्रसारण करके आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

पीईएमआरए निरंतर इस बात की निगरानी करता रहता है कि चैनल विज्ञापनों और आचार संहिता का पालन करते हैं या नहीं। खबर में कहा गया है कि देश के निजी चैनलों को केवल 10 प्रतिशत विदेशी सामग्री दिखाने की छूट है। इस 10 प्रतिशत का केवल 60 प्रतिशत यानी पूरी सामग्री का केवल छह प्रतिशत ही भारतीय हो सकता है। शेष विदेशी सामग्री अंग्रेजी हो सकती है। सरकार ने 10 चैनलों पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: