बिहार के अरवल में प्रसाद खाने से 51 लोगों की तबियत बिगड़ी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 नवंबर 2013

बिहार के अरवल में प्रसाद खाने से 51 लोगों की तबियत बिगड़ी


bihar map
बिहार के अरवल जिले के बंसी सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक गांव में पूजा के बाद प्रसाद खाने से कम से कम 51 लोग बीमार हो गए जिसमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार खटांगी गांव में पूजा के बाद गांव के लोगों के बीच प्रसाद बांटी गई थी, जिसके खाने के बाद कई लोगों ने पेट में दर्द और उल्टी होने की शिकायत की थी। देर रात में ही कई लोगों को कुर्था गांव स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जबकि कुछ लोगों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बीमार लोगों में 20 बच्चे हैं। इनमें से 11 की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इलाज के बाद कई लोगों की हालत में सुधार हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले जुलाई में सारण जिले के एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: