झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और दूसरा घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के जियान गांव में मुठभेड़ हुई।
शहीद पुलिसकर्मी झारखंड सशस्त्र बल का जवान था। उल्लेखीय है कि झारखंड के 24 जिलों में से 18 में नक्सलवादी सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें