सीता भी तो विदेशी थीं : हरीश रावत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 21 नवंबर 2013

सीता भी तो विदेशी थीं : हरीश रावत


harish rawat
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को विदेशी कहे जाने के सवाल पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने सोनिया गांधी की तुलना मां सीता से कर दी। रावत ने कहा कि सीता भी तो विदेशी थीं। राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के विज्ञापनों में विदेशी खेत व सड़कों का प्रदर्शन किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए तो भाजपा ने उसके जवाब में कहा था कि उन्होंने तो सिर्फ तस्वीरें विदेशी लगाई हैं। कांग्रेस की कमान तो विदेशी महिला के हाथ में है। भाजपा की इसी टिप्पणी के जवाब में रावत ने बुधवार को सोनिया गांधी की तुलना मां सीता से कर डाली।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान रावत ने बुधवार को कहा, "हमारे यहां मान्यता है कि कोई भी नारी ब्याही जाती है तो वह वहीं की निवासी मानी जाने लगती है। उसे भी उतना ही सम्मान मिलता है जितना क्षेत्र की अन्य नारियों को मिलता है।" रावत ने आगे कहा कि सीता भी पड़ोसी देश नेपाल की निवासी थीं, मगर भारत में ब्याह कर आने पर न केवल उन्हें सम्मान मिला बल्कि वे आराध्य भी बन गईं।

कोई टिप्पणी नहीं: