खुफिया एजेंसी आईबी ने बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक मोदी प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी के निशाने पर हैं. अलर्ट में ये कहा गया है कि आतंकी मोदी पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी से हमला कर सकते हैं. ये अलर्ट दिल्ली, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश के लिए जारी किया गया है.
गौरतलब है कि मोदी इन दिनों पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर धुआंधार रैलियां कर रहे हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर एजेंसियां खासा सक्रिय हैं. आपको बता दें कि इससे पहले, बीते महीने पटना के गांधी मैदान में हुई मोदी की रैली को आतंकीयों ने निशाना बनाया था, जिसमें छह लोग मारे गए. पटना में सिलसिलेवार आधा दर्जन से ज्यादा धमाके हुए थे और बाद में भी कई जिंदा बम मिले थे. इस घटना के बाद मोदी की सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त की गई है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें