प्रसिद्द लेखक फणीश्वरनाथ रेणु की पहली पत्नी पद्मा रेणु का मंगलवार की शाम निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। पद्मा रेणु के पुत्र पद्मपराग फारबिसगंज के वर्तमान विधायक हैं। पद्मपराग रेणु के अलावा दो पुत्र, चार पुत्रियां हैं। मैला आंचल से लेकर एक-से-बढ़कर एक आंचलिक रचनाओं के शिल्पकार रेणु को मुकाम तक पहुंचाने में पद्मा रेणु का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। पद्मा रेणु के निधन की खबर से औराही समेत पूरे रेणु जनपद के लोग शोकाकुल हो गए। मां के निधन की जानकारी देते हुए फारबिसगंज विधायक ने बताया कि मइया (पद्मा रेणु) के निधन से पूरा परिवार मर्माहत है।
उन्होंने बताया कि मां सोमवार की रात ही अत्यधिक बीमार पड़ गयीं थी। रात में ही फारबिसगंज रेफरल अस्पताल से एंबुलेंस और डॉंक्टर भी औराही आये थे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें