कर्नाटक के बेंगलुरु में एटीएम के अंदर एक महिला बैंक मैनेजर पर हमला किया गया है। घटना मिशन रोड इलाके की है। 44 साल की पीड़ित महिला एटीएम पैसे निकालने गई थी। वह महिला इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हुई हैं। उन्हें आंशिक तौर पर लकवा मारे जाने की खबर है।
दरअसल, जैसे ही यह महिला एटीएम से पैसे निकालने के लिए अंदर घुसी, हमलावर ने आकर शटर बंद किया और उससे पैसे निकालने के लिए धमकाया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि यह घटना दिन−दहाड़े हुई।
घटना के बाद हमलावर एटीएम का शटर बंद कर चला गया। महिला को बीजीएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। नियम के मुताबिक, हर एटीएम में एक सिक्योरिटी गार्ड होना चाहिए, लेकिन जिस एटीएम में महिला पर हमला हुआ, वहां सिक्योरिटी गार्ड का न होना बैंक के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़ा करता है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें