केंद्रीय पर्यावरण और वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंती नटराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सामने आई है।
विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तत्काल प्रभाव से नटराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री एम.वीरप्पा मोइली को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने का निर्देश दिया है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें