आप पानी के बुलबुले जैसी पार्टी : मुलायम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 12 दिसंबर 2013

आप पानी के बुलबुले जैसी पार्टी : मुलायम


mulayam singh
दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) की जहां कई राजनीतिक दल के नेता तारीफ कर रहे हैं वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि आप पानी के बुलबुले जैसी है जो जल्द नीचे चली जाएगी। मुलायम सिंह यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "आप पानी के बुलबुले जैसी है। पानी का बुलबुला पहले ऊपर आता है और जल्द फिर नीचे चला जाता है। यही हाल आप का होगा।"

यादव ने कहा, "आप दिल्ली में जरूर जीती है, लेकन अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का दिल्ली के बाहर कोई अस्तित्व नहीं है।" गौरतलब है कि इससे पहले सपा नेता एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आप की धमाकेदार जीत की तारीफ की थी। इस दौरान तीसरे मोर्चे के बारे में पूछे जाने पर मुलायम ने कहा कि तीसरा मोर्चा चुनाव बाद बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: