सोमवार को सरकार बनाने पर घोषणा करेगी "आप" - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 दिसंबर 2013

सोमवार को सरकार बनाने पर घोषणा करेगी "आप"


arvind kejriwal
आम आदमी पार्टी ने रविवार को कहा कि दिल्लीवासियों का विचार जानने के बाद सोमवार को इस बात की घोषणा करेगी कि वह दिल्ली में सरकार बनाएगी या नहीं। आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, "आज कई जनसभाएं हो रही हैं। इनमें से चार मेरे चुनाव क्षेत्र में हैं। जनता का मत जानने के बाद ही हम इस बारे में सोमवार को घोषणा करेंगे।"

उन्होंने कहा कि ऐसा भारत में पहली बार हो रहा है। इससे पहले आम आदमी की भूमिका केवल वोट देने तक सीमित थी। लेकिन हम उनको बाहर ला रहे हैं और शक्तिशाली महसूस करा रहे हैं। हम शहरों में बात कर रहे हैं। यह असली लोकतंत्र है। केजरीवाल ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि वह सरकार बनाने से इसलिए हिचक रहे हैं क्योंकि वादों को पूरा करने की क्षमता में संदेह है। 

केजरीवाल ने कहा कि वह अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करेंगे। इसे तैयार करने में काफी विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को उनसे काफी अधिक उम्मीद है और वे उसे पूरा करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सरकार बनाती है तो लोकपाल विधेयक पारित की 29 दिसम्बर की प्रस्तावित तिथि को एक सप्ताह आगे बढ़ाया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: