बिहार : अपने सुविधा के अनुसार पाप स्वीकार संस्कार का लाभ उठा सकते - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 दिसंबर 2013

बिहार : अपने सुविधा के अनुसार पाप स्वीकार संस्कार का लाभ उठा सकते

christian news bihar
पटना। कुर्जी पल्ली गिरजाघर में आम ख्रीस्तीयों के लिए आज से पाप स्वीकार सुनना शुरू कर दिया गया है। यह तीन दिनों तक चलेगा। फादर 4 से 8 बजे शाम तक पाप स्वीकार सुनेंगे। आम ख्रीस्तीयों से उम्मीद की जाती है कि अपने सुविधा के अनुसार पाप स्वीकार संस्कार का लाभ उठा सकते हैं।

क्या है पाप स्वीकार संस्कारः ईसाई धर्म स्वीकारने वालों को सात संस्कार दिये जाते हैं।   अव्वल जल संस्कार, पाप स्वीकार संस्कार, परमप्रसाद संस्कार, दृढ़करण संस्कार, विवाह संस्कार, पुरोहिताभिषेक संस्कार और अंतमलन संस्कार होते हैं। किसी तरह के कार्यक्रम अथवा त्योहार आने के पहले तैयारी आदि की जाती है। बालक येसु के आगमन के पूर्व ईसाई समुदाय पाप स्वीकार कर दिल को पाक साफ कर लेते हैं। अनीतिकर कार्य करके खुद का किये गये अनीतिकर कार्य को फादर के सामने जाकर स्वीकार कर लिया जाता है। यहीं अनीतिकर कार्य को पाप कहते हैं। पाप स्वीकार करने पर फादर उक्त वंदे को क्षमादान कर देते हैं। 

christian news bihar
कुर्जी पल्ली के प्रधान पुरोहित फादर जॉनसन ने प्रबंध कर रखा हैः कुर्जी पल्ली के प्रधान पुरोहित फादर जॉनसन ने प्रबंध कर रखा है। प्रेतिरों की महारानी ईश मंदिर में आज से तीन दिवसीय पाप स्वीकर संस्कार से लाभ उठाने का मौका दिया गया है।  21 से 23 दिसंबर तक अवसर दिया गया है। विभिन्न गिरजाघरों में ईसाई धर्मावलम्बियों का पाप स्वीकार करने की विशेष व्यवस्था की गयी है। हालांकि किसी भी समय गिरजाघरों में पापस्वीकार कर सकते हैं। कुछ लोग बोलने वाले प्रार्थनानुसार चलते हैं। इसी लिए बालक येसु के जन्मोत्सव पर पापस्वीकार का महत्व बढ़ जाता है। जो चलने में असर्मथ हैं। उनके परिजन लिखित पल्ली पुरोहित को जानकारी दे सकते हैं ताकि किसी फादर को असर्मथ शख्स के घर भेज सके और असर्मथ शख्स पापस्वीकर कर सके।  
इस बीच नन्हा बालक येसु के आगमन की तैयारी मेंः इस बीच नन्हा बालक येसु के आगमन की तैयारी में लोग जुट गये हैं। क्रिसमस समानों से बाजार पट गया है। क्रिसमस के असवर पर क्रिसमस ट्री का महत्व है। अभी बाजार में स्मॉल क्रिसमस ट्री की कीमत कम से कम 25 रू.है। सांता क्लॉज की पोशाक ढाई सौ से ऊपर की है। सांता क्लॉज डेढ़ सौ रू. में बिक रहे हैं। दुकानदारों को बस खरीददारों की कमी खल रही है। मंहगाई का असर खरीददारों की जेब पर पड़ रहा है। वहीं इंटरनेट से क्रिसमस के न्यू एण्ड ऑल्ड सॉग को अपलॉड और डाउनलॉड कर रहे हैं। डेक्सटॉप , लेपटॉप एवं मोबाइल में जोरशोर से कर रहे हैं।




आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: