झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 दिसंबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 दिसंबर 2013

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 दिसंबर)

शान्तिलाल पडियार जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

jhabua newsझाबुआ--जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ के पद पर शान्तिलाल पडियार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेशचन्द्र जैन द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से मुक्त होने सबंधी अनुरोध को कांतिलाल भूरिया ने स्वीकार करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जवाबदारी शान्तिलाल पडियार को सौपी है। साथ ही भूरिया ने कहा कि श्री जैन ने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद का निर्वहन किया है।श्री भूरिया ने शान्तिलाल पडियार को अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने के साथ उनसे अपेक्षा की है वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार शीघ्र ग्रहण कर आदणीय सोनिया गांधी एवं उर्जावान कांग्रेस के राष्टीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भावनानुसार संगठन को मजबुत और गतिशिल बनाने में सहयोग प्रदान करेगें। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2014 को दृष्टिगत रखते हुए आप प्रदेश की भाजपा सरकार के झुठे लुभावने  वायदे, भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी और अक्षमता को उजागर करें और केन्द्र की युपीए सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी जिला एवं ब्लाक स्तर तक आमजनों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भुमिका का निर्वहन करें।

प्रेम बारिया 6 साल के लिये भाजपा से निष्कासित 

झाबुआ--शुक्रवार को  नगरपालिका के टाउन हाल मे रन फार यूनिटी के लिये विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल एवं जिला भाजपा महामंत्री प्रवीण सुराणा ने बताया कि झाबुआ विधानसभा चुनाव में भाजपा से बगावत करके निर्दलीय रूप  से  चुनाव लडने वाले प्रेमसिंह बारिया को प्रदेष भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर  ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी 6 वर्ष के लिये बर्खास्त कर दिया है । विधायक षांतिलाल बिलवाल को प्रदेष कार्यालय मंत्री आलोक संजर द्वारा भेजे गये पत्र के अनुसार  प्र्रेम बारिया द्वारा विधानसभा चुनाव 2013 में झाबुआ से भाजपा के अधिकृत्य प्रत्याषी के विरूद्ध चुनाव लडने को अनुषासनहीनता के कृत्य की परीधि में बताते हुए प्रदेष अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर द्वारा  6 वर्षो के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की जानकारी दी है ।

रन फार यूनिटी को लेकर किया सघन जन सम्पर्क-दौड मे भाग लेने की सभी से की अपील 

झाबुआ--आगामी 23 दिसम्बर को स्थानीय विजयस्तंभ चैराहे से दोपहर 12 बजे निकलने वाली रन फार यूनिटी दौड को लेकर झाबुआ नगर मेें व्यापक उत्साह दिखाई दे रहा है । मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि रन फार यूनिटी को लेकर दौड के संयोजक विजय चैहान, नगर प्रभारी नरेन्द्र पंवार, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, मुजम्मिल लाला, इरषाद कुर्रेषी, बबलु सकलेचा सहित  कइ्र्र कार्यकर्ताओं ने आज 
नगर की शैक्षणिक संस्थाओं, महाविद्यालय, सामाजिक संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों सहित नगर में व्यापारियों एवं आम जनों से सम्पर्क स्थापित करके 23 दिसम्बर को आयोजित होने वाली एकता के लिये दौड में सहभागी होने का अनुरोध किया । नगर में इस दौड को लेकर लोगों का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है । जिला भाजपा उपाध्यक्ष शैलेष दुबे ने बताया कि जिले भर से हजारों की संख्या में इस एकता की दौड में  लोगों का जमावडा होगा और पूरे जिले में रन फार यूनिटी को लेकर व्यापक उत्साह दिखाई दे रहा है । श्री दुबे ने नगर सहित पूरे जिले के लोगों से अपील की है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की विष्व की एकमात्र महानतम प्रतिमा जो गुजरात के सरदार सरोवर पर गुजरात के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री पद के पार्टी प्रत्याषी नरेन्द्रभाईमोदी  द्वारा स्थापित की जारही है उसके एक हिस्से के रूप में आयोजित होने वाली इस रन फार यूनिटी में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता करे।

मुक्तिधाम निर्माण में 7 लाख रूपये की घोषणा
  
झाबुआं-- प्रषासन ,नगर पालिका एवं संकल व्यापारी संघ झाबुआ द्वारा कराये जा रहे। मुक्तिधाम निर्माण में माननीय कांतिलालजी भूरिया द्वारा सांसद निधी से विकास कार्यो के लिये 7.00लाख रूपये प्रदान किये गये।
मुक्तिधाम पर षोक सभागृह निर्माण का कार्य छत स्तर पर पहूंच गया है एवं प्रथम चरण के कार्यो में 10 स्नानागार, 3 षौचालय एवं तीन सीटर षवदाह प्लेटफार्म का कार्य षीघ्र ही प्रारम्भ किया जावेगा। संजय काठी के दिशा निर्देशन में उक्त मुक्तिधाम को कार्य किया जाएगा। जिनके दिशा निर्देशन में विभिन्न कार्यो की रूपरेखा तैयार करने में उनका विशेष योगदान रहा। सकल व्यापारी संघ द्वारा मुक्ति धाम निर्माण के इस पुण्य कार्य की सभी सराहना कर रहे है। जिनके द्वारा एक नई सोच के द्वारा ये मुक्ति धाम आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उपरोक्त राषि प्राप्त होने पर अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, सचिव निर्मल अग्रवाल, कमलेष पटेल, पंकज जैन, संजय षाह, राजेष षाह, मनिश व्यास, प्रवीण रूनवाल, रमेष डोषी, मनोज जैन, अमित जैन, लोकेन्द्र बाबेल, निलेष घोडावत, अब्बास बोहरा, एवं सकल व्यापारी संघ के समस्त सदस्यो द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: