उप राज्यपाल ने हर्षवर्धन को भेजा न्योता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 12 दिसंबर 2013

उप राज्यपाल ने हर्षवर्धन को भेजा न्योता


najeeb jung
दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन को सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए आमंत्रित किया है। उप राज्यपाल के कार्यालय द्वारा जारी वक्तव्य के मुताबिक, "हर्षवर्धन इस वक्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने रायपुर गए हैं। वह राज्यपाल से संभवत: गुरुवार शाम मुलाकात करेंगे।"

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा 31 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। 70 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) को 28 सीटें मिली हैं। हर्षवर्धन ने बुधवार को आईएएनएस से कहा था कि उनको राज्यपाल ने आमंत्रित किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: