नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह रविवार को तीन सप्ताह के दौरे पर भारत के लिए रवाना हो गए। भारत के कई शाही परिवारों के साथ उनके करीबी संबंध हैं। यद्यपि यह कहा जा रहा है कि ज्ञानेंद्र राजस्थान में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेंगे, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि वह भारत के कई प्रभावशाली राजनीतिज्ञों, खासकर भाजपा नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
शाह के साथ उनकी पत्नी कोमल, ज्येष्ठ पौत्री पूर्णिका, एक सहायक और दो दर्जन से अधिक अधिकारी और रिश्तेदार भारत जा रहे हैं। वर्ष 2008 में राजगद्दी छोड़ चुके शाह नेपाल के राजनीतिज्ञों के आलोचक रहे हैं। राजा के पद से हटने के बाद वह काठमांडू घाटी से बाहर निवास कर रहे हैं।
नई दिल्ली रवाना होने से पहले शाह ने पत्रकारों से कहा कि नेपाल की स्थिति ठीक नहीं है। राजनीतिज्ञों को लोगों की इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पारिवारिक कारणों से भारत के दौरे पर जा रहे हैं। लेकिन यह नहीं बताया कि वह भारत के नेताओं से मिलेंगे या नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें