छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (22 दिसंबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 दिसंबर 2013

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (22 दिसंबर)

भाजपा की रन फाॅर यूनिटी दौड़ आज 

chatarpur map
छतरपुर! भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित की जाने वाली राष्ट्र की एकता के लिए दौड़ का आयोजन आज सोमवार को किया गया है। पूरे प्रदेश में यह आयोजन आज के दिन ही एक साथ संपन्न होगा। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि बस स्टेण्ड क्र. 2 से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होकर यह दौड़ फव्वारा चैक, गांधी चैक बाजार, महल रोड से होकर छत्रसाल चैराहा पर समाप्त होगी। समापन के मौके पर प्रमुख वक्ताओं द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं राष्ट्र की एकता के लिए संबोधित किया जायेगा। 2 कि.मी. की इस दौड़ में सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा लेगें। पूरे देश में यह आयोजन 15 दिसम्बर को समापन हुआ था पर अपने प्रदेश में 14 दिसम्बर को भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री जी की शपथ गृहण कार्यक्रम के कारण यह कार्यक्रम आज संपन्न हो रहा है। भाजपा जिला डाॅ0 घासीराम पटेल ने इस आयोजन में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मौजूद रहने की अपील करते हुए कहा कि देश के निर्माण में पूर्व ग्रहमंत्री लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का महत्वपूर्ण योगदान हैं। और उनके कार्यों को हर घर में पहुॅचाने के लिए भाजपा संगठन ने जो काम हाथ में लिया यह उसी की शुरूआत है।

कोई टिप्पणी नहीं: