केजरीवाल विदेश नीति के 100 विचारकों की सूची में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 दिसंबर 2013

केजरीवाल विदेश नीति के 100 विचारकों की सूची में


arvind kejriwal
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बल पर आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने 'भारत की राजधानी में राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए' विदेश नीति पत्रिका की 100 वैश्विक विचारकों की सूची में जगह बनाई है। पत्रिका ने कहा, "केजरीवाल ने क्रांति की मशाल जलाने का काम किया है।" 'दूसरों से अलग उल्लेखनीय काम' और 'संभावना की सीमाओं का विस्तार करने' वाले लोगों की सूची में केजरीवाल को 32वें स्थान पर रखा गया है। 

पत्रिका ने केजरीवाल को संभावनाओं के नए द्वार खोलने वाला करार दिया है। पत्रिका ने कहा कि केवल दो साल पहले देश में भ्रष्टाचार विरोधी कई आंदोलन हुए और जुलाई में कराए गए एक सर्वेक्षण में 71 फीसदी ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। पत्रिका की इस सूची में पहले स्थान पर पूर्व राष्ट्रीय जांच एजेंसी के कांट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडन है। 

भारत की महिला अधिकारवादी उर्वशी बूटालिया और कविता कृष्णन इस सूची में 77वें स्थान पर हैं। राजेंद्र पचौरी को इस सूची में 42वां स्थान मिला है। 

कोई टिप्पणी नहीं: