कांग्रेस सभी समस्याओं की जड़ : नरेंद्र मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 दिसंबर 2013

कांग्रेस सभी समस्याओं की जड़ : नरेंद्र मोदी


narendra modi
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सभी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। मोदी ने कहा कि देशवासी जब तक कांग्रेस का चरित्र नहीं समझेंगे, तब तक देश की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। देश की समस्याओं का कारण और कुछ नहीं, बल्कि कांग्रेस की सरकारें हैं। देश को समस्याओं से मुक्त करने के लिए देश को कांग्रेस से मुक्त करना होगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकारा करना होगा। इस मौके पर मोदी ने 'कांग्रेस क्वि ट इंडिया' का नारा दिया। 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति में डूबी हुई है। वह फूट डालो और राज करो की नीति पर चलती है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते कांग्रेस ने उनसे काफी कुछ सीख हासिल की। उसने भाषा को भाषा से लड़ाया, प्रांत को प्रांत से लड़ाया और नदियों के पानी के लिए राज्यों को लड़ाया।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सांप्रदायिकता की नीति भी वोट बैंक के लिए अपनाई। देश को वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करके विकास की राजनीति की ओर नहीं ले जाएंगे तब तक देश की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। मोदी ने कहा कि विकास के बगैर देश के वंचितों, शोषितों और गरीबों का कल्याण नहीं होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: