नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (22 दिसंबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 दिसंबर 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (22 दिसंबर)

मुख्यमंत्री श्री चैहान की मंषा हैं कि सभी को स्वास्थ्य गारन्टी मिले - श्री नरवाल
  • कलेक्टर श्री नरवाल ने की विभागीय समीक्षा

neemuch news
नीमच 22 दिसम्बर 2013,  प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान की मंषा हैं कि आगामी एक साल में भी को स्वास्थ्य गांरटी उपलब्ध हो सके। इसके लिए लगभग 6 हजार चिकित्सको की भर्ती की जा रही है। साथ ही वर्तमान स्वास्थ्य अमले के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया जा रहा है।  यह बात कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल ने जिला अधिकारियों की बैठक में शनिवार को कही। बैठक में जिला पंचायत सी.ईओ. श्री डी.एस. रण्दा, अपर कलेक्टर श्री पी.आर. कतरौलिया, परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री एस. कुमार, जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री जगदीष मालवीय तथा अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल ने निर्देष दिए कि सभी पुरूष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से निवास कर लोगो को स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराये। जो ए.एन.एम. मुख्यालय पर निवास नहीं कर रही हो उनके विरूद्ध मुख्य चिकित्सा अधिकारी कलेक्टर को अनुषासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय चिकित्सक नियमित रूप से ओ.पी.ड़ी. में सेवाए दे। पेयजल के लिए 

हेण्डपम्पों पर निर्भरता ना रहे:-  कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल ने कहा कि ग्रामीणों की पेयजल के लिए मात्र हैण्डपम्प पर निर्भरता ना हों। उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देष दिये कि एक हजार की आबादी वाले गाॅवो की नलजल योजना के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भिजवाए। भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए चेकडेम, रिचार्ज पीट के निर्माण के साथ ही 8 से 10 लाख लागत के बडे तालाब निर्माण के लिए भी स्थल चयन कर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देष कलेक्टर ने दिए।

इस माह अंत तक अवार्ड पारित करवाये:- कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी की मंषा हैं कि किसानांे को पर्याप्त सिचाई सुविधा मिले। उनका लक्ष्य है कि 25 लाख हेक्टेयर से बढ़कर सिचाई रकबा 40 लाख हेक्टेयर हो। लम्बित सिचाई योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जाए। कलेक्टर ने हमेरिया एवं करेल सिचाई योजना में 31 दिसम्बर तक अवार्ड पारित करवाने के निर्देष दिये। साथ ही कवई एवं बोरदिया तालाब के लिए भी भू-अर्जन की कार्यवाही करने के निर्देष दिए। उन्होने जल संसाधन विभाग को निर्देष दिए कि नहरों से सिंचाई के लिए पानी अंतिम छोर के किसान तक पहुॅचाना सुनिष्चित करें।

हितग्राहियों का सही सही डाटा अपडेषन करायेः-  लेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल ने खाद्य सुरक्षा मिषन के तहत राषन कार्ड धारियों के डाटा अपडेषन कार्य की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने निर्देष दिये कि सितम्बर में किये गये खाद्य सुरक्षा मिषन सर्वेक्षण के आधार पर परिवारों और राषन कार्ड संख्या अनुसार डाटा अपडेषन का कार्य 25 दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जायें। कोई भी अंत्योदय, बी.पी.एल. परिवार छूटे नही। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाष्त नहीं की जायेगी। कलेक्टर श्री नरवाल ने सभी शासकीय अधिकारी, कर्मचारियांे को दिये गये अग्रिमांे का समायोजन करने तथा वित्तीय अनुषासन बनाये रखने के निर्देष भी जिला कोषालय अधिकारी को दिये। विद्युत बिलो के बकाया भुगतान के सम्बंध में कहाॅ की जिन शासकीय विभागों का बकाया है, उनकी सूची दे, ताकि वसुली की जा सके। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देष दिये कि वे अपने दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पारदर्षिता के साथ करें और संवेदनषीलता के साथ गरीबो तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुचाने का हर संभव प्रयास करे।

कोई टिप्पणी नहीं: