शिवराज ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 दिसंबर 2013

शिवराज ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली


shivraj oath ceremony
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान मे आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चौहान लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 

जम्बूरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने चौहान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली सहित तेलुगू देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई थी, जिसमें चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया था। चौहान लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले कांग्रेस के नेता अर्जुन सिंह व श्यामाचरण शुक्ल ने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

कोई टिप्पणी नहीं: