पटना के वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन में 3 कर्मचारी मृत मिले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

पटना के वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन में 3 कर्मचारी मृत मिले


bihar map
बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन मंे शनिवार को तीन कर्मचारियों की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। मौत की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चिरैयाटांड़ स्थित वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन के तीन कर्मचारी शुक्रवार ड्यूटी पर आए थे। वे ओवरटाइम करने के लिए रात रुके थे। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह जब अन्य कर्मचारी आयुर्वेद भवन में पहुंचे तो तीनों मृत मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गया है। वहीं, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार, एक कर्मचारी के मुंह से झाग निकल रहा था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान महेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद और राजेश पासवान के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: