शशि थरूर अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

शशि थरूर अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर


shashi tharoor
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर को सीने में दर्द की शिकायत पर शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन पहले ही उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर को दिल्ली के होटल में मृत पाया गया था। थरूर को पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था इसके बाद उन्हें जनरल वार्ड में स्थांतरित कर दिया गया। एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि थरूर की हालत अब स्थिर है। 

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी एम.सी.मिश्रा ने बताया, "सब कुछ सामान्य है। सीने का दर्द अब सामान्य है और हालत स्थिर है।" थरूर ने शुक्रवार देर रात सीने में दर्द की शिकायत की थी और उसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी सुनंदा (52) दक्षिण दिल्ली के द लीला पैलेस होटल के सुईट में रहस्यमयी हालत में मृत पायी गई थीं। ट्विटर पर विवाहेत्तर संबंध की तरफ इशारा करते हुए किए गए ट्विट के बाद इस जोड़े ने सार्वजनिक रूप से उनकी शादीशुदा जिंदगी के बीच सबकुछ ठीक होने की बात कही थी। इसके बाद से उनके संबंध को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: