संगम तट पर जुटे कल्पवासी, 6 लाख ने लगाई डुबकी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 जनवरी 2014

संगम तट पर जुटे कल्पवासी, 6 लाख ने लगाई डुबकी


sangam snan
उत्तर प्रदेश की प्रयाग नगरी इलाहाबाद में पौष पूर्णिमा स्नान के साथ संगम तट पर कल्पवास शुरू हो गया है। स्नान पर्व में हिस्सा लेने के लिए स्नानार्थियों की भीड़ संगम पर लगातार पहुंच रही है। प्रशासन के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक लगभग 6 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। संगम में लगे माघ मेले में मकर संक्रांति के दिन से ही रोज लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उप्र, बिहार, मध्य प्रदेश, तामिलनाडु, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लोग संगम में कल्पवास लिए हुए हैं। इसके अलावा विदेशों से भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। 

प्रशासन का दावा है कि कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार को लगभग छह लाख लोगों ने दोपहर तक संगम स्नान किया। इसके साथ ही संगम तट पर एक महीने का धार्मिक प्रवास कल्पवास भी शुरू हो गया। वहीं मंगलवार और बुधवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व पर 16 लाख से ज्यादा श्रद्घालुओं ने स्नान किया था। 

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर हुई बारिश से थोड़ी परेशानी जरूर हुई पर इसका असर स्नानार्थियों की आस्था पर नहीं हुआ और लोगों का संगम पर पहुंचना जारी रहा। स्नानार्थियों को स्नान कराने के लिए 12 स्नान घाट बनाए गए हैं और उनकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: