निर्वाचन आयोग का जम्मू-कश्मीर में त्रुटिरहित चुनाव का लक्ष्य - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 जनवरी 2014

निर्वाचन आयोग का जम्मू-कश्मीर में त्रुटिरहित चुनाव का लक्ष्य

इस साल होने वाले चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर में त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार किए जाने पर जोर दिया है और सभी पक्षों से इसके विशेष पुनरीक्षण के लिए कहा है।
    
उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी ने कहा है कि नए, योग्य मतदाताओं को शामिल करने, गलत प्रविष्टियों को हटाने और दावों तथा आपत्तियों को निपटाने के क्रम में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के लिए सभी पक्षों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
    
यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में जुत्शी ने त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए उनका सहयोग मांगा। चुनाव तैयारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और जुत्शी ने कहा कि सूचना उपलब्ध कराने और मतदाताओं की मदद के लिए जल्द ही ऑनलाइन शुरू की जाएगी।
    
उन्होंने प्रतिनिधियों को चुनाव आचार संहिता और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के लिए विभिन्न कदमों के बारे में बताया। जुत्शी ने कहा कि निर्वाचन आयोग चुनावों के लिए पार्टी और उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: