बिहार को विकसित बनाने में राज्यपाल ने सभी से सहयोग का आह्वान किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जनवरी 2014

बिहार को विकसित बनाने में राज्यपाल ने सभी से सहयोग का आह्वान किया

बिहार के राज्यपाल डी वाई पाटिल ने रविवार को राज्य सरकार के न्याय के साथ विकास के संकल्प को दोहराते हुए राज्य को विकसित बनाने में सभी से सहयोग का आह्वान किया है। पाटिल ने यहां गांधी मैदान में 65 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारा देश गणतंत्र बना और हमने संविधान को अपनाया था। इसी के माध्यम से शासन की नींव रखी गयी तथा सभी देशवासियों के लिए न्याय, समानता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने की परिकल्पना की गयी। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास के लिए बिहार सरकार ने सुशासन के जो कार्यक्रम तय किये हैं उसमें उल्लेखनीय प्रगति हुयी है। 

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के चौतरफा विकास के लिए शांतिव्यवस्था और सद्भाव का माहौल अत्यंत आवश्यक है। आज राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का वातारण बना है तथा राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ है। पिछले वर्षों में 87 हजार से अधिक अपराधियों को सजा मिली है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों से अविलंब निपटने के लिए रैपिड एकशन फोर्स की तज पर राज्य में एक विशेष बल का गठन किया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: