प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जनवरी 2014

प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यहां रविवार को 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने तीनों सेना प्रमुखों की मौजूदगी में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री एके एंटनी और मौजूद अन्य गणमान्यों ने दो मिनट का मौन रखा।

मनमोहन सिंह ने राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सलामी मंच का रुख करने से पूर्व आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर किए। गणतंत्र दिवस समारोह में सिंह के जापानी समकक्ष शिंजो अबे मुख्य अतिथि हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: