लोकसभा चुनाव लड़ूंगा : लालकृष्‍ण आडवाणी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जनवरी 2014

लोकसभा चुनाव लड़ूंगा : लालकृष्‍ण आडवाणी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने रविवार को उन सारी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि उनको राज्‍यसभा में भेजने की तैयारी की जा रही है. आडवाणी ने रविवार को कहा कि वे लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीद है कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी. आडवाणी ने कहा कि हमारी सरकार में सुरक्षा और सुशासन अहम मुद्दे होंगे, क्‍योंकि इन मुद्दों में यूपीए सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है. लालकृष्‍ण आडवाणी इस समय गुजरात की गांधीनगर सीट से लोकसभा सदस्‍य हैं.

आडवाणी ने यह साफ कर दिया कि उन्‍हें किसी ने राज्‍यसभा जाने के लिए नहीं कहा है. हालांकि कुछ दिनों पहले सूत्रों के हवाले से यह खबर आई थी कि बीजेपी आडवाणी और वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को राज्‍यसभा में भेजने की तैयारी कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं: