इम्फाल में गणतंत्र दिवस के मौके पर शक्तिशाली विस्फोट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जनवरी 2014

इम्फाल में गणतंत्र दिवस के मौके पर शक्तिशाली विस्फोट

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में रविवार की सुबह गणतंत्र दिवस समारोह के शुरू होने के साथ ही दो शक्तिशाली बम विस्फोट हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बम विस्फोटों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पहला विस्फोट बाबूपारा के वीआईपी परिसर में स्थित उपायुक्त इम्फाल पश्चिम के कार्यालय के पास हुआ, जबकि दूसरा विस्फोट इसके पड़ोस में स्थित बाजार परिसर में हुआ।

दोनों विस्फोट कांगला से 500 मीटर की दूरी पर हुए तब कांगला में मार्च पास्ट और गणतंत्र दिवस समारोह चल रहा था। अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों को बड़ी संख्या में इलाके के आसपास तैनात किया गया है।

यूनाईटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट, पीपुल्स रेवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेईपाक, कांगलेई यावोल कान लूप और कांगलेईपाक काम्युनिस्ट पार्टी समेत प्रमुख उग्रवादी संगठनों ने 1949 में मणिपुर के जबरन भारतीय संघ में विलय किए जाने की बात कहकर गणतंत्र दिवस समारोहों के बहिष्कार का आह्वान किया है। सूत्रों ने बताया कि उग्रवादियों द्वारा विस्फोटक लगाए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस के बम विशेषज्ञ शहर के कई हिस्सों में तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: