सुशील कुमार शिंदे ने आरके सिंह और आम आदमी पार्टी को सबूत देने की चुनौती दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2014

सुशील कुमार शिंदे ने आरके सिंह और आम आदमी पार्टी को सबूत देने की चुनौती दी

पूर्व गृह सचिव आरके सिंह और आम आदमी पार्टी की ओर से भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने सोमवार को उन्हें चुनौती दी कि वे अपने आरोपों के पक्ष में सबूत पेश करें और उन्हें सार्वजनिक करें।

शिंदे ने यहां एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा कि अगर किसी के पास भी कोई सबूत हैं, कोई पर्ची है, कोई पत्र है तो उन्हें उसे सार्वजनिक करना चाहिये। मैं कोई भी परिणाम भुगतने के लिये तैयार हूं। शिंदे सिंह के उन आरोपों के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि दिल्ली पुलिस के तत्कालीन आयुक्त को गृह मंत्री के आवास से दिल्ली पुलिस में तबादला और पदस्थापना की सिफारिश करते हुए पर्चियां मिला करती थी।

पूर्व गृह सचिव का हवाला देते हुए आप नेता और दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने भी आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस में भारी भ्रष्टाचार फैला हुआ है और शिंदे भी इससे जुडे हुए हैं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सिंह ने दावा किया है कि दिल्ली के पुलिस प्रमुख को प्राय: पर्चियां मिला करती थीं जिनमें किसी न किसी व्यक्ति को थाना प्रभारी नियुक्त करने की बात कही जाती थी।

कोई टिप्पणी नहीं: