जदयू का अभी से गठबंधन नहीं : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2014

जदयू का अभी से गठबंधन नहीं : नीतीश


nitish kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज की तारीख तक उनकी पार्टी का किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन की बात नहीं हुई है। उन्होंने हालांकि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान को एक 'अच्छा आदमी' बताया। पटना में 'जनता दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता दल-युनाइटेड (जदयू) का अभी तक किसी भी दल से गठबंधन की औपचारिक बात नहीं हुई है, जब गठबंधन होगा तब सार्वजनिक रूप से जानकारी दी जाएगी। 

पत्रकारों द्वारा लोजपा के साथ गठबंधन के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रामविलास अच्छे आदमी हैं। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2004 को भी वह उनके घर बैठे थे, लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा कि अब रामविलास को तय करना है कि वे किस गठबंधन में शामिल होंगे। 

नीतीश ने जदयू का कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात को भी आधारहीन बताया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और समर्थकों के धरना पर बैठने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी भी समूह को राजनीतिक पार्टी बनाने और अपनी बात कहने का अधिकार है। 

कोई टिप्पणी नहीं: