राम विलास पासवान के खिलाफ किसी मोची या रिक्शाचालक को मैदान में उतारेगी आप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2014

राम विलास पासवान के खिलाफ किसी मोची या रिक्शाचालक को मैदान में उतारेगी आप


ram vilas paswan
आप आदमी पार्टी (आप) लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता राम विलास पासवान के खिलाफ किसी मोची या रिक्शाचालक को मैदान में उतारेगी। पार्टी के एक नेता ने रविवार को यह बात कही। आप संयोजक सोमनाथ त्रिपाठी ने बताया, "आप ने पासवान के खिलाफ एक आम आदमी को खड़ा करने का फैसला किया है। उम्मीदवार मेहनती मोची या रिक्शाचालक हो सकता है।"

उन्होंने बताया कि पार्टी पासवान और मुख्यमंत्री नितीश कुमार दोनों पर निशाना साधेगी और कतिपय कारणों से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद चुनावी मैदान में नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "हम निश्चिंत हैं कि पासवान हाजीपुर या किसी अन्य आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से फिर मैदान में उतरेंगे।"

पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दल (युनाइटेड) के राम सुंदर दास ने पासवान को हराया था। त्रिपाठी ने बताया कि आप, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और सैयद शाहनवाज हुसैन सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ भी राज्य में मजबूत उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: