हिंदू कार्यकर्ताओं का केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2014

हिंदू कार्यकर्ताओं का केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन


arvind kejriwal
हिंदू रक्षा दल के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अपने संगठन के खिलाफ पुलिस केस वापस लेने की मांग कर रहे थे। हिंदू संगठन के एक सदस्य ने कहा कि उनके सदस्यों को बीती आठ जनवरी को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय पर हुए हमले के बाद आप की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस केस तुरंत वापस लेने की मांग की। संगठन के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे ऊपर लगाए गए कुछ आरोप गलत और बेबुनियाद हैं।" संगठन के कार्यकर्ता पहले केजरीवाल के घर के बाहर सुबह नौ बजे के करीब जमा हुए और मुख्यमंत्री से मिलने की मांग की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।

इस बीच, आप के खिलाफ नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने, दिल्ली के लिए रवाना हो रहे केजरीवाल की कार को घेर लिया और पुलिस को प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: