बंगाल की छवि पूरी तरह कलंकित हुई : सोमनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

बंगाल की छवि पूरी तरह कलंकित हुई : सोमनाथ


somnath chatterjee
 पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने शुक्रवार को अधिकारियों से सजग हो जाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जाने के मामले ने पश्चिम बंगाल की छवि को पूरी तरह कलंकित कर दिया है और 'लोग हम पर हंस रहे हैं।' राज्य के बीरभूम जिले में एक जनजातीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सोमनाथ ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार की क्षमता पर सवाल खड़ा किया है।

उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं। कई तरह की घटनाएं घट रही हैं। दोषी या तो डर नहीं रहे हैं या उन्हें सजा नहीं मिल रही है।"

चटर्जी ने कहा, "पश्चि बंगाल का अच्छे में नाम अब पूरी तरह से कलंकित हो गया है। लोग हम पर हंस रहे हैं, वे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि एक सभ्य समाज में ऐसा घटित हो सकता है। यही अधिकारियों के जाग जाने का उपयुक्त समय है।"

कोई टिप्पणी नहीं: