चारा घोटाला : जदयू के पूर्व सांसद सहित 12 को सजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

चारा घोटाला : जदयू के पूर्व सांसद सहित 12 को सजा


fodder scam conviction
चारा घोटाला मामले की सुनवाई करने वाली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा सहित दोषी करार दिए गए 12 लोगों को चार साल कारावास की सजा और कुल चार लाख रुपये जुर्माना किया है। शर्मा पर दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। विशेष अदालत ने बुधवार को 19 लोगों को दोषी करार दिया था जिसमें से सात को तीन साल कारावास की सजा सुनाई गई। यह मामला गोड्डा जिला कोषागार से 1.16 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है।

चारा घोटाले से जुड़े इस मामले में 30 को आरोपी बनाया गया था। सुनवाई के दौरान ही छह लोगों की मौत हो गई, दो सीबीआई के गवाह बन गए, दो ने अपना दोष स्वीकार कर लिया और एक अभी तक फरार है। दोषी ठहराए गए 19 लोगों में से सात को बुधवार को ही तीन-तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई।

शर्मा को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ सितंबर 2013 में चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। पांच वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद लालू प्रसाद के साथ शर्मा की भी लोकसभा की सदस्यता चली गई। चारा घोटाले से जुड़े 44वें मामले में यह फैसला आया है।

चारा घोटाले में नामजद होने के बाद 1997 में लालू प्रसाद को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 1996 में सुर्खियां बने इस घोटाले से जुड़े 61 में से 54 मामले वर्ष 2000 में नए राज्य के रूप में गठित होने के बाद झारखंड स्थानांतरित कर दिए गए। 

कोई टिप्पणी नहीं: