गेहूं के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए बिहार को 'कृषि कर्मण पुरस्कार' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

गेहूं के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए बिहार को 'कृषि कर्मण पुरस्कार'


bihar won karman award
बिहार को वर्ष 2012-13 में गेहूं के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए कृषि क्षेत्र में देश के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार 'कृषि कर्मण पुरस्कार' के लिए भारत सरकार द्वारा इस वर्ष चयन किया गया है। मुख्यमंत्री सचिवलय के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने इसकी सूचना बिहार सरकार को दी है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया है। 

पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य में गेहूं में सबसे ज्यादा उत्पादकता प्राप्त करने वाले एक-एक पुरुष एवं महिला कृषक को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्हें एक-एक लाख रुपये की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संभावना है कि 'कृषि कर्मण पुरस्कार' राष्ट्रपति द्वारा 'वर्ल्ड कॉग्रेस ऑन एग्रो फॉरेस्ट्री, 2014' के उद्घाटन अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 10 फरवरी को दिया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी बिहार राज्य को वर्ष 2011-12 में धान के सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए 'कृषि कर्मण पुरस्कार' से राष्ट्रपति द्वारा पिछले वर्ष 15 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया था। पुरस्कार के रूप में राज्य को एक करोड़ रुपये की राशि एवं मोमेन्टो प्रदान किया गया था। धान में सबसे ज्यादा उत्पादकता प्राप्त करने वाले एक पुरुष कृषक एवं एक महिला कृषक को एक-एक लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: