पाकिस्तान में बम विस्फोट, 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2014

पाकिस्तान में बम विस्फोट, 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत


blast in-pakistan
पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को सेना के एक काफिले को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में कम से कम 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। दैनिक डॉन के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के जवानों को लेकर वाहनों का काफिला उत्तर वजीरिस्तान कबायली इलाके में बन्नू जिले से मीरनशाह इलाके की ओर जा रहा था। इसी दौरान काफिले को निशाना बनाया गया।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता शहीदुल्ला शाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों पर हमले जारी रहेंगे। डॉन की रिपोर्ट में में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि संदेह है कि विस्फोट आत्मघाती हमलावर के जरिए हुआ है।

डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि बन्नू कस्बे में कई सारे हमले हो चुके हैं। इनमें अप्रैल 2012 में बन्नू केंद्रीय कारागार पर हुआ हमला भी शामिल है। इस हमले में 384 कैदी जेल से भाग निकले थे।

कोई टिप्पणी नहीं: