अदाकारा सुचित्रा सेन का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

अदाकारा सुचित्रा सेन का निधन

मशहूर अदाकारा सुचित्रा सेन का निधन हो गया। 82 साल की यह ऐक्ट्रेस लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें 23 दिसंबर को कोलकाता के बेले व्यू क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। सुचित्रा को सांस लेने में समस्या हो रही थी और उनका ऑक्सीजन का स्तर गिरता जा रहा था। खबर है कि उन्हें शुक्रवार सुबह दिल तेज हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। 

सुचित्रा का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, पिछले 2-3 दिन से उनकी हालत में सुधार देखा गया था, लेकिन शुक्रवार सुबह आए हार्ट अटैक के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। 

गौरतलब है, सुचित्रा सेन ने बॉलिवुड में करियर की शुरुआत 1952 में कर दी थी। हालांकि इनकी पहली फिल्म 'शेश कथा' कभी रिलीज ही नहीं हुई। फिर अगले साल इनकी फिल्म '7 नंबर कैदी' आई, जो बॉक्स-ऑफिस पर इनकी पहली फिल्म बनी। सुचित्रा ही सबसे पहली पारो बनीं। 1955 में आई विमल रॉय की बांग्ला फिल्म 'देवदास' में इन्होंने पारो की भूमिका निभाई थी। 

हाल ही में हुए मशहूर ऐक्टर फारुक शेख के निधन के बाद यह बॉलिवुड इंडस्ट्री में किसी लेजंड के जाने का दूसरा बड़ा झटका है।

कोई टिप्पणी नहीं: